प्रदेश नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जिसमें महुआ मंडल की कमान रामकृष्ण शुक्ला की दी

राजनीति

 

 

फाजिल शेख की रिपोर्ट

बांदा 18 जनवरी आगामी लोकसभा चुनावो को ध्यान में रखते हुए भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने एवं निष्क्रिय को बाहर सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देने के कार्य में जुटी इसकी शुरूआत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से की जिसके क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की संतुति मिलने के बाद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि बुधवार देर शाम भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा जारी जनपद के सभी 16 मंडलों के अध्यक्षों की सूची में सात मंडलों में बदलाव करते हुए नौ मंडलों में वर्तमान मंडल अध्यक्ष बरकरार रखे गए हैं। जिन सात मंडलों में बदलाव हुए हैं उनमें मर्का मंडल में दिनेश निषाद, बबेरू में सौरव शिवहरे, पवैया में दीपक सिंह, तिंदवारी में अनूप तिवारी, नरैनी में ओमप्रकाश पांडेय, अतर्रा में ज्ञान प्रताप सिंह तथा कालिंजर में ओमप्रकाश राजपूत को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। जबकि कमासिन मंडल में प्रदीप मिश्रा, बांदा उत्तरी में राजेश गुप्ता, महुआ में रामकृष्ण शुक्ला, बिसंडा में रणजीत सिंह, बांदा दक्षिणी में राकेश गुप्ता दद्दू , जसपुरा में अनूप सिंह, पैलानी में अमित निगम,मटोध में श्याम बाबू पाल तथा ओरन मंडल में रामबाबू त्रिपाठी को बरकरार रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *