शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ
राजनांदगांव।निर्वाचन उपरांत भाजपा की जीत होने पर प्रदेश की कमान विष्णुदेव साय को सौंपी गई। बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने विकास कार्य और कल्याणकारी योजनाओं के नाम से जानता के बीच अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज की। राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने इस जनादेश दिवस को सुशासन और समृद्धि का एक वर्ष बताया। आगे कहा कि पांच साल तक प्रदेश में भय और आतंक की सरकार का अंत
इसी दिन हुआ था।
प्रदेश की जनता ने छत्तीसगढ़ में कमल खिलाकर सुशासन की सरकार बनाने के अटूट संकल्प को पूरा किया था। इस जनादेश के बाद से मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी पूरा करते हुए प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाना शुरू किया और जनकल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी। प्रदेश में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री आवास को पुनः शुरू किया। किसानों से 3100 रूपये में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का संकल्प भी हमारी सरकार पूरा करने जा रही है। प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित करने माओवादियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। इसके साथ ही कई विकासकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर प्रदेश में समृद्धि का वातावरण स्थापित किया है। हमारी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। जनता की प्रत्येक अपेक्षा को भी पूरा कर रही है।