सनत कुमार बुधौलिया के साथ नीरज कुमार
रवा। कोंच क्षेत्र के ग्राम रवा में चल रहे श्री राम महायज्ञ व श्री राम कथा में गुरुबार को कथावाचक रामानुजाचार्य अयोध्या ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। कथा में उन्होंने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का माहौल हो गया। कथा के पहले मानस प्रवचन हुआ भजन-कीर्तन के बीच आरती का कार्यक्रम हुआ। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पारीक्षित बने रमा आरपी निरंजन एमएलसी सहित
विद्या सागर सोनकर पूर्व सांसद सदस्य विधान परिषद पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा,सुधीर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,डॉ प्रवीण सिंह जादौन प्रदेश महामंत्री सहकार भारती सहकारी संघ,उपेंद्र सिंह जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सूर्य नायक जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा उदयन पालीवाल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।