महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर 

राज्य

शिव शिवशर्मा की  रिपोर्ट

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

अम्बागढ़ चौकी :- जिला मोहला, मानपुर, अम्बागढ़, चौकी भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी ने एक प्रेस वार्ता मे कहा की महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जनहितैषी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की और पुरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। जिससे महिलाएं स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रही है एवं अपनी सेहत एवं परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर रही है

पूरे राज्य की तरह हमारे जिले में भी इस योजना का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। राजू कुरैशी ने योजना की प्रषंसा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। योजना से मिलने वाली राशि जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह खाते मे 1000 रुपए मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है राजू कुरैशी ने आगे कहा महतारी वंदन योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग महिलाये अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन के व्यवस्था करने में करती है। साथ ही राशनकार्ड से उन्हें निर्धारित दर पर खाद्यान्न भी प्राप्त होता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *