सनत बुधौलिया की रिपोर्ट
झाँसी। हमारे देश में विजयादशमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है, यह त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने धर्म एवं सम्मान की रक्षा हेतु रावण का सकुल वध किया था। झाँसी जनपद के मुक्ताकाशी मंच पर बुंदेलखंड दशहरा कमेटी द्वारा प्रत्येक वर्ष विजयादशमी का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन की शुरुआत धनुष यज्ञ लीला से हुई जहां अतिथि के रूप में डॉक्टर संदीप सरावगी एवं आशीष उपाध्याय पहुँचे, अतिथिद्वय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला, श्रीराम परशुराम संवाद, सीता स्वयंवर का अद्भुत मंचन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कलाकारों की सराहना की। आगे के क्रम में क्राफ्ट मेला मैदान में दोपहर 2:00 बजे से रंगोली, फैंसी ड्रेस एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में पूनम अनुराग शर्मा, सुनीता रवि शर्मा, उषा सचान, सपना संदीप सरावगी, सुमति अखिलेश सक्सेना, सीमा सोनी उपस्थित रहीं। अग्रिम कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा एवं विराट आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सोने की लंका रही। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का बटन दबाकर विद्युत प्रवाह से दहन किया गया। दशहरा उत्सव में मुख्य संरक्षक के रूप में अनुराग शर्मा, अध्यक्षता रवि शर्मा, संरक्षक के रूप में डॉ. चंद्रपाल यादव,
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का तिलक अनुराधा शर्मा, वीरेंद्र राय, अपूर्व गुप्त, लखन गुप्ता व डाॅ० संदीप सरावगी ने किया। कार्यक्रम में
विशिष्ट अतिथि के रूप में रमा आर.पी. निरंजन, बिहारी लाल आर्य, हेमंत परिहार, प्रदीप जैन आदित्य, दीपनारायण सिंह यादव, पवन गौतम,कैलाश साहू, कृष्ण पाल राजपूत। सम्मानित अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र राय, अर्जुन सिंह, जितेंद्र सोनी, महेश अग्रवाल, संतोष खरेला, जिज्ञासा तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजन बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन एवं संयोजक अनूप सहगल, आलोक कनकने, संजय अग्रवाल, रामकिशन निरंजन, सोमकांत निगम, अनुज मुड़िया, प्रदीप त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया एवं आतिशबाजों ने शानदार आतिशबाजी की प्रस्तुति की, सर्वश्रेष्ठ आतिशबाज को मंच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।l