आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बाँदा आज दिन गुरुवार को बुन्देलखण्ड किसान यूनियन (अराज०) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा के द्वारा चार बिन्दुओ से सम्बंधित ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति नई दिल्ली को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अतर्रा रावेंद्र कुमार सिंह को दिया गया। किसान नेता श्रवण कुमार शर्मा ने बताया की संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हन पर बुंदेलखंड किसान यूनियन की प्रमुख मांगे हैं। जिसमे न्यूतम समर्थक मूल सभी अनाज पर लागू किया जाए। दूसरा यह कि बुंदेलखंड क्षेत्र में तिलहन के नुकसान का सर्वे करा कर किसानों की सहायता की जाए। तीसरा यह कि किसानो की फसल बीमा का लाभ सभी किसानों को दिलाया जाएं। तथा किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस किये जायें किसान आंदोलन के दौरान। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीन कुमार यादव के साथ साथ किसान यूनियन के तहसील पदाधिकारी उपस्थिति रहे।