जयन्ती पर याद किये गए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय

राज्य

 

कौशल किशोर विश्वकर्मा की रिपोर्ट-

तिन्दवारी   बांदा।
प्रखर राष्ट्रभक्त, एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राजनीतिक चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया।
तिंदवारी मंडल के बूथ नम्बर 209, संतोषी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि दीनदयाल जी आजीवन राजनीति में शुचिता व पारदर्शिता के लिए संकल्पित रहे। उनके अंत्योदय के विचार से सामाजिक समरसता को बल मिला। देश के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर बल देने वाले दीनदयाल उपाध्याय जी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलते हुए मोदी जी विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचा रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केन्द्र सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर पंडित जी के अंत्योदय के संकल्प को मूर्त रूप दे रही है। हमारी सर्वस्पर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ है।अमृत काल में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित जी के सात सूत्रों का अनुसरण कर जन-जन के कल्याण हेतु समर्पित है। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उन्होंने समावेशी और जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, जितेंद्र गोस्वामी, शिवम द्विवेदी, अथर्व गुप्ता, गोविंद कुमार गिरि, बीरेंद्र अवस्थी, बूथ अध्यक्ष केशव कुशवाहा, सत्यवीर, सुखराम नामदेव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *