तिरंगा लहराकर की गई केन जल आरती

राज्य

 

बांदा से सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी दी है कि केन जल आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन भूरागढ़ केन घाट पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में संपन्न किया गया। हालांकि केन नदी का प्रचंड स्वरूप अब शांत हो गया है और पानी अपने सामान्य स्तर पर  आ गया है जिससे केन घाट पर आरती कार्यक्रम किया जाना संभव हो पाया। मितेश कुमार ने बताया कि केन आरती में सभी भक्तो को तिरंगा वितरित किया गया ।स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित आरती कार्यक्रम संपन्न किया गया।

समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने सभी को अपने संबोधन में कहा कि सभी लोग आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं और अपने घर पर प्यारा तिरंगा झंडा जरूर लगाएं एवं शाम होते ही बड़े ही आदर सम्मानपूर्वक तिरंगे झंडे को उतार कर रख दे। इस दौरान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर सभी को जानकारी दी गई तथा जागरूक करने का कार्य किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा नगर अध्यक्ष ब्रजकिशोर द्विवेदी युवा नगर अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सदर तहसील अध्यक्ष विनय कुमार प्रजापति बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा संदीप सेन सहित तमाम श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *