शिव शर्मा ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
छुईखदान — शहीद नगरी छुईखदान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर संयुक्त वनमण्डलाधिकारी वन मंडल खैरागढ़ द्वारा स्थानीय हाई स्कूल मैदान केकती बाड़ी छुईखदान में पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी । वन विभाग छुईखदान के परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव सहित सभी कर्मियों ने एक-एक पौधारोपण किया तथा देखभाल करने का संकल्प लिया।
वन कर्मियों ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव ने पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में यहां अलग-अलग तरह के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया वन विभाग द्वारा आलोक तिवारी डीएफओ के नेतृत्व में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के सीजन में लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं।कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे रोपे गए। वन विभाग के रेंजर अशोक वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में संयुक्त वन मंडल अधिकारी मोना महेश्वरी के आतिथ्य में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गयाlजिसमें विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
उक्त कार्यक्रम में सहायक वन पर क्षेत्र अधिकारी दिलीप बंजारे सहित वन विभाग के वंन रक्षकों सहित समस्त कर्मी उपस्थित थे l
*पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे- — मोना महेश्वरी*
इस अवसर पर संयुक्त वन मंडल अधिकारी मोना महेश्वरी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते हर साल तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ते तापमान को कंट्रोल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने आमजन से भी आगामी मानसून के सीजन में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने का आव्हान किया।
*ज्यादा से ज्यादा करें वृक्षारोपण — वन परिक्षेत्र अधिकारी*
विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव ने उपस्थित लोगों को अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने में वन विभाग की अहम भूमिका रहती है. पर्यावरण को बचाने के लिए वन विभाग हर स्तर पर काम करता है. लेकिन क्या पर्यावरण को बचाना केवल वन विभाग का काम है, क्या हर एक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी नहीं है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करे और दूसरे लोगों को भी प्रेरित व जागरूक करे. हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने चाहिए. अगर पर्यावरण को नहीं बचाया गया तो यह एक बड़ा खतरा बन सकता है. आने वाली पीढ़ी को बड़ी गंभीर प्राकृतिक समस्याओं से बचाने के लिए समय रहते कड़े कदम उठाने बेहद जरूरी है.