विजय पांडे ने महामाया देवी को नौ लखा हार अर्पित किया

श्रेयांश दूरवार्    //      दीनदयाल साहू

 

         रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्राचीन महामाया देवी मंदिर में दशहरे के अवसर पर अवंती विहार निवासी श्री विजय पांडे परिवार द्वारा नौलखा हार महामाया देवी को अर्पित किया गया। मंदिर व्यवस्थापक  विजय कुमार झा ने अवगत कराया कि श्री     पांडे परिवार ने 9 लाख रुपए के समतुल्य मूल्य का हार मां भगवती को आज विजया दशमी के पावन पर्व व अष्टमी नवमी के हवन पूर्णाहुति के बाद अर्पित किया।

इस अवसर पर न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे, शिबू बिहारी शुक्ला सत्यनारायण अग्रवाल, कुंज लाल यदु, विजय शंकर अग्रवाल, उपेंद्र शुक्ला, नितिन तिवारी विजय कुमार झा सहित मंदिर के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी न्यासी गणों ने चुनरी ओढा कर श्री पांडे जी व उनके परिवार का अभिनंदन किया तथा उनके द्वारा प्रदत्त बहुमूल्य दान के लिए न्यास समिति की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *