संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट
करतल-आज दिनांक 14/10/2026 को समय करीब 10.30 थाना नरैनी के अंतर्गत करतल चौकी क्षेत्र के ग्राम रगौली भटपुरा निवासी काजल पुत्री संदीप कुशवाहा उम्र करीब 19 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर लगे पंखे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है परिजनों को जानकारी मिलते ही उसको फंदे से उतार कर तत्काल C HC नरैनी ले गए जहाँ पर सघन परीक्षण करने के बाद डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है उक्त घटनाक्रम की सूचना पर उपनिरीक्षक चौकी करतल अनिल कुमार गुप्ता को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव विच्छेदन हेतु रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा!