सीतामऊ/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–70वि राज्य स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता में सीतामऊ के श्री जे.के. पब्लिक स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रीतम धाकड़ ,मोहित राठौर, रंजीत चौहान, आयुष झाला और प्रियल मेहता ने भाग लिया। अंडर-19 वर्ग में प्रीतम धाकड़ ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रियल मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं स्वर्ण पदक हासिल किया । वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में मोहित राठौर और रंजीत चौहान ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आयुष झाला छठे स्थान पर रहे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा रूनवाल, डायरेक्टर निशिद बरडिया, को-डायरेक्टर गौरव बरडिया एवं जेनिश बरडिया, खेल प्रशिक्षक विश्वराज सिंह तंवर, शिक्षिका श्रीमती कविता लालवानी, ब्लॉक खेल प्रभारी कीर्तिराज सिंह गौड़, हिम्मत सिंह चौहान एवं मंदसौर जिला रग्बी सचिव जैनुअल आबेदीन ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रग्बी में जेके पब्लिक स्कूल सीतामऊ के खिलाड़ियों का लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा यह पूरी जानकारी खेल शिक्षक विश्वराज सिंह तंवर ने दी ।