आईएफएमआईएस केयर्स केम्‍प के अंतर्गत समस्याओं के निराकरण हेतु 16 एवं 17 जुलाई को पंजीयन कराऐ

Blog

 

  मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–वरिष्‍ठ कोषालय अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला कोषालय मंदसौर के अन्तर्गत समस्त आहरण एवं संवितरण द्वारा आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर का उपयोग विभिन्न प्रकार के वित्तीय संव्यवहार में किया जाता है ।

इस व्यवस्था के उपयोग में कई बार समस्यायें दर्ज की जाती है। इन समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को समाधान से अवगत कराने के उद्देश्‍य से 16 जुलाई 2026 व 17 जुलाई 2026 को जिला कोषालय मंदसौर में आईएफएमआईएस केयर्स केम्‍प के अंतर्गत डीडीओ कार्यालय में प्रचलित व नवीन समस्यायें जिला कोषालय में प्राप्त कर इनका पंजीयन किया जावेगा।

इस दौरान तकनीकी रूप से या अन्य स्थितियों में जो समस्याएं जिला स्तर पर निराकृत नही कर पाएगें उनको संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा उज्‍जैन को प्रतिवेदित किया जावेगा जिसके निराकरण हेतु संचालनालय कोष एवं लेखा को अवगत कराया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *