राष्ट्र चेतना जगाने निकली ज्योति कलश यात्रा का जारी में भव्य स्वागत*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

       बांदा i     गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण और समाज जागरण का संदेश लिए निकली ज्योति कलश यात्रा का रथ जनपद के जारी गांव के यूपीएस प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ रथ का भव्य स्वागत किया।
इसके साथ ही विद्यालय के एकल कक्ष का उद्घाटन हरिद्वार से आए शक्तिपीठ आचार्य द्वारा किया गया आचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में नई चेतना जगाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति संस्कारवान होगा। तभी राष्ट्र उत्थान और जनकल्याण संभव होगा। मां भगवती की शताब्दी वर्ष अखंड ज्योतिकलश यात्रा पर निकली हुई है जो की सभी को जन जागरूक करती हुई समाज में सद्भाव समरसता का संदेश देती हुई विद्यालय यूपीएस जारी पूजन अर्चन कर गुरुदेव की दिव्य अनुभूतियों का आभास हुआ और सभी ने उनका आशीर्वाद लिया, साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमाण पत्र भी छात्रों को वितरण किए गए और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार के साथ देश के प्रति प्रति प्रेम कर्तव्य निष्ठा रखने संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना निगम ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया पुनः आने के लिए आवाहन किया, इस कार्यक्रम पर श्री राजाराम एसएमसी अध्यक्ष श्री रश्मि अग्रवाल सहायक अध्यापक श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा सहायक अध्यापक श्रीमती अर्चना अर्चना तिवारी सहायक अध्यापक गांव के प्रबुद्ध वर्ग और से अखिलेश भैया कोटेदारऔर अभिभावक सम्मिलित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *