हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न किये जाने की मांग को लेकर डीएम से की शिकायत

Blog

 

    राघवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

 

उरई (जालौन)। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न किये जाने की मांग को लेकर कालपी कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालौनी निवासी गोपाल पुत्र रोमानिया चमार ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालौनी निवासी गोपाल पुत्र रमाइया चमार ने जिलाधिकारी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया है 10 जुलाई 2025 रात्रि 12 बजे उसका पुत्र राजू कांशीराम कालौनी कालपी में रहता था उसी समय रात्रि में खुशबू पत्नी गोपी सिंह, गोपी सिंह पुत्र पप्पू सिंह व पंकज पुत्र मेघवाल आदि ने मिलकर राजू की जेब से पांच हजार रुपए छीन लिए तथा एकराय होकर लाठी-डंडों से मारपीट जिससे उसका सिर फट गया। आरोप लगाया कि इसके बाद राजू के पेट में चाकू हमला कर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज है इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रहीं हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *