महिला दिवस के अवसर पर किया गया महिलाओं का सम्मान

राज्य

बांदा, सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बांदा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम बांदा नगर क्षेत्र के लोहिया पुल के पास कान्हा कुंज गेस्ट हाउस में “अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन” के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति रहे, जिसमे जिला प्रभारी मितेश कुमार, सुरेश कान्हा जिला प्रभारी गौ रक्षा समिति, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवानी सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी जि¶ला महामंत्री(गौ रक्षा), महेश धुरिया जिला उपाध्यक्ष(गौ रक्षा) की मुख्य रूप से सहभागिता रही। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान प्रदान करना तथा समाज में उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं को फूल-माला पहनाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि आज समाज में महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लगातार ही महिलाएं अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। एसोसिएशन के जिला प्रभारी मितेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है ” कार्रवाई में तेजी लाना “। यह थीम धीमी प्रगति के बजाय साहसिक, निर्णायक कार्यों के माध्यम से लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालती है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को और आगे बढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए तथा अपने जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन करना चाहिए, हालांकि महिलाओं ने अपनी मेहनत और लगन से कई बार अपने देश का नाम दुनिया में रोशन किया है और आगे भी करती रहे ऐसी हम सबकी शुभकामनाएं हैं। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवानी सिंह ने महिलाओं को बधाई दी एवं सभी की तरफ से शुभकामनाएं ज्ञापित कर महिलाओं का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में सुरेश कान्हा की मुख्य भूमिका रही और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तमाम व्यवस्थाएं मुहैया कराई। इस दौरान कार्यक्रम में वंदना गुप्ता, हीरा गुप्ता, शोभा, अनीता शुक्ला, रंजना श्रीवास्तव, मोती गुप्ता, राधा जी, वंदना त्रिपाठी, किरण सेठी, रंजना सिंह गौतम, संगीता गुप्ता, पिंकी प्रजापति, नीलम, रीना, रूप गोयल जी, संध्या धुरिया, मंजू शर्मा, निशा शर्मा, शिवानी, आरती सिंह, किरण सेठी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *