रिपोर्ट सोनू करवरिया
नरैनी में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा में लेखपाल संघ का चुनाव होना तय कर दिया गया है। नरैनी तहसील के लेखपाल संघ पर सात पदों पर चुनाव सम्पन्न किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र तिवारी द्वारा बताया कि 23 अगस्त को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिसमें सबसे पहले सुबह पहले पर्चों की खरीदारी होगी और तत्पश्चात नामांकन भी दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन पर्चो की जांच, चुनाव चिन्ह वितरण, वोटिंग तथा परिणाम भी घोषित किए दिए जाएंगे। नरैनी तहसील में इस समय कुल 42 लेखपाल हैं। जिनके बीच चुनाव को आयोजित किया जाएगा।