पांच माह से खराब पड़ा हैंडपंप, पेयजल के लिए परेशान हो रहे मोहल्लेवासी*

 

    अभिवादन एक्सप्रेस

जालौन। नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में पिछले करीब पांच माह से क्षतिग्रस्त हैंडपंप बंद पड़ा है। इसके चलते मोहल्लेवासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई है।

मोहल्ले में विनोद कुशवाहा के घर के सामने लगा हैंडपंप करीब पांच माह पहले किसी वाहन की टक्कर से टेढ़ा हो गया था। इसके बाद से ही हैंडपंप पूरी तरह बंद पड़ा है। स्थानीय निवासी मनू तिवारी, जयकरण कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, मयंक तिवारी और बाबा कुशवाहा ने बताया कि बिजली कटौती या पाइपलाइन में खराबी के कारण जब नलों से पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है, तब यही हैंडपंप मोहल्लेवासियों के लिए पानी का प्रमुख सहारा था। लेकिन इसके खराब होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पांच माह से बंद पड़े हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *