योगी सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा* *बांदा कृषि विश्वविद्यालय में बन रहा 200 कमरों का आधुनिक छात्रावास*

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*बांदा: ।     -* बुंदेलखंड के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखने वाली सीएम योगी की सरकार ने छात्र-छात्राओ को बड़ी सौगात देने जा रही है। क्षेत्र में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक अत्याधुनिक छात्रावास का निर्माण करवा रही है। सरकार के इस कदम से न सिर्फ स्थानीय छात्रों बल्कि देश के कोने कोने से यहां आने वाले शोधार्थियों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी।

*19.73 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा आधुनिक छात्रावास*

विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस 200 कमरों वाले भव्य छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए योगी सरकार ने 19.73 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि स्वीकृत की है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह छात्रावास बुंदेलखंड में कृषि क्रांति की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

*सीएनडीएस करा रही काम, नवंबर 2027 तक छात्रावास होगा तैयार*

योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने की नीति का असर धरातल पर भी साफ दिख रहा है। छात्रावास का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस इस परियोजना को तय समयसीमा पर काम पूरा हो इसको लेकर युद्धस्तर पर काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक यह छात्रावास 10 नवंबर 2027 तक पूरी तरह बनकर छात्रों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जिससे विश्वविद्यालय परिसर में आवास की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

*छात्र-छात्राओं की सुविधाओं और अनुसंधान का हुआ कायाकल्प*

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का योगी सरकार के कार्यकाल में खूब कायाकल्प हुआ है। इसके पहले भी यहां पर छात्राओं के लिए महिला छात्रावास समेत कई भवनों का निर्माण कराया जा चुका है। एक तरफ जहां प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों को अपग्रेड किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ छात्रों की सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *