अंचल व नगर मे गरबो की धुम के साथ कन्या पूजन का आयोजन

 

नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– नो दिवसीय नवरात्री पर्व का आयोजन अंचल व नगर मे धूमधाम व उत्साह से मनाया जा रहा है । नवरात्री मां की आराधना का पर्व घर-घर स्थापना के साथ गरबो का आयोजन होता है । अंचल व नगर मे प्रतिदिन आरती के बाद डांडिया गरबे का आयोजन चल रहा है। डिजे व मां के भजन कीर्तन का संगीत मय आंनद भक्तजन ले रहे है । नो दिन तक उपवास रखकर माॅ की आराधना करते है । नवरात्री मे कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते है । कन्या पूजन का घर-घर व सामुहिक आयोजन करते है भक्तजन। नवरात्री मे कन्या पूजन का बड़ा धार्मिक महत्व बताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *