मल्हारगढ/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)- विनोद कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा अवैध मादक पदार्थ मे फरार आरोपियो की धड़पकड़ हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसके तारतम्य में तेर सिंह बघेल अति0 पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर व पिन्टु कुमार बघेल प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग मल्हारगढ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट मे फरार ईनामी आरोपी आमिर पिता मुनव्वर खान को पकडने मे मिली सफलता ।
कार्य का संक्षिप्त विवरण थाना मल्हारगढ के अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 8/22.29 एनडीपीएस एक्ट के अपराध मे फरार आरोपी आमिर पिता मुनव्वर खान जाति पठान उम्र 36 साल निवासी अंसार नगर, हुसैनी चौक, रखियाल रोड अहमदाबाद (गुजरात) घटना दिनांक से फरार था । माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थाई फरारी वारन्ट जारी किया गया था व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 3000/- रुपये की इनामी उदघोषणा की गई थी । दिनांक 08.07.2026 को उक्त आरोपी को मल्हारगढ़ पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
नाम गिरफ्तार आरोपी आमीर पिता मुनव्वर खान पठान उम्र 36 साल निवासी अंसार नगर, हुसैनी चौक, रखियाल रोड अहमदाबाद (गुजरात) ।सराहनीय कार्यवाही मे थाना प्रभारी मल्हारगढ व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
फोटो
