फूलमाली चौखरा पंचायत सचिव गोवर्धन माली( दईया ) ने कहा आर्थिक बोझ से मुक्ति पाने सामूहिक विवाह आवश्यक

Blog

 

नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– फूलमाली चौखरा पंचायत सचिव गोवर्धन माली ने अक्षय तृतीया पर नीमच जिले की मनासा तहसील अंतर्गत ग्राम अरनियामाली में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिन ब दिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ के रख दी है। रोजमर्रा के घर खर्च व बच्चों की शिक्षा पर काफ़ी पैसा लगता है। ऐसी स्थिति में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के लिए अपने लड़का-लड़की की शादी घर पर सम्पन्न करना बहुत ही महंगा सौदा साबित होता है। सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और आर्थिक बोझ को कम करने हेतु समाजबन्धुओं को अपने विवाह योग्य संतानों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करना चाहिए। सम्मेलन के दौरान समाजज़नों का एक ही स्थान पर जमावड़ा ऐसा दृश्य उत्पन्न करता है, जैसे कोई मेला लगा है। सामूहिक सम्मेलन में समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है और उनके बीच जान-पहचान बढ़ती है। एक ही छत के नीचे आयोजित मंडप में वर-वधू अग्नि कुंड के समक्ष एक-दूजे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। जिसके साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहते हैं। उन्होंने फूलमाली समाज के बंधुओं से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उक्त सम्मेलन में शामिल होकर सामाजिक एकजुटता का परिचय देवें।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *