मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश वासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

राज्य

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट 

      रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने   छत्तीसगढ़ के प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक   शुभकामनाएं  प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री महोदय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में तरक्की के नये  आयाम  लेकर  आए और हम सभी का जीवन  सुखमय हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था और प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने में हमें सफलता मिली। नए वर्ष में भी हम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम इस साल हम सभी छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, साथ ही इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया है। आप सभी की भागीदारी से हमें छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *