सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
बांदाi अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बोर्ड की परीक्षाएँ देनें बाले परीक्षर्तियों का मनोबल बढ़ाने के निमित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों को यशोदय तिलक लगाकर तनावमुक्त एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित किया । सह जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने समस्त जानकारी देते हुए परीक्षार्थियों से आग्रह करते हुए कहा की छात्र के लिए परीक्षा एक महोत्सव पर्व की तरह हर्षोउल्लास के साथ परीक्षा केन्द्रों में बिना तनाव के बैठकर परीक्षा दे । साथ ही सिर्फ एक अंकपत्र विद्यार्थियों के जीवन का भविष्य नहीं तय करता उसके ज्ञान से उसका भविष्य उज्जवल होता है । कार्यक्रम के दौरान सह तहशील संयोजक अभय साहू , अभिलाष सिंह , अर्पित प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
