शिव शर्मा की रिपोर्ट
छुरिया ब्लॉक के ग्राम बीजेपार में चल रही श्रीमद भागवत कथा महापुराण में शुक्रवार को सम्मिलित हुई पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधीकरण के पूर्व सदस्य श्री मनोज सिन्हा । जिसमें भगवान के बालस्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई गई। जिसमें भगवान के दर्शन करने के साथ उपस्थित श्रोतागणों ने संगीत की धुन के साथ जमकर नाचे। कथा में श्रीमद भागवत कथा वाचक महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया साथ ही गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग प्रसाद का वर्णन किया गया। इस दौरान महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है और मुक्ति मिलती है। उन्होने ने कहा कि मनुष्य जीवन विषय वस्तुओं को भोगने के लिए नही बना है लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति छोडक़र विषय वस्तुओ को भोगने मेें भी लगा हुआ है। श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन सैकडों की संख्या में भक्तगण पहुंच रहे हैं और धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।