पूर्व मंडल अध्यक्ष ने लगाए भाजपा के जिम्मेदारों पर आरोप

राज्य

 

रिपोर्ट सोनू करवरिया// अभिवादन एक्सप्रेस 
नरैनी: नरैनी के मंडल अध्यक्ष घोषित होने के बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने अपने फेसबुक अकाउंट सहित सोशल मीडिया में जिम्मेदारों पर जमकर आरोप लगाते हुए कई चेतावनी दे दी एवं सोशल मीडिया पर ही अपनी सदस्यता का परित्याग कर दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का सोशल मीडिया के माध्यम से कहना है की मैंने 29 वर्ष भाजपा की सेवा पूरी ईमानदारी से की है 50 वर्ष की आयु मे मैं चार बार मंडल उपाध्यक्ष और एक बार मंडल महामंत्री बनने के बाद एक बार मंडल अध्यक्ष बनने का जिरह किया 2024 मे मुझे मंडल अध्यक्ष बनाया गया मैंने सदस्यता अभियान मे 5000 सदस्य बनाये भाजपा के सभी अभियानों मे प्रमुखता से भाग लिया एवं पूरी निष्ठा से कार्य किया ओम प्रकाश पांडेय सोशल मीडिया पर आरोप लगाया की कुछ जिम्मेदारों ने 50 हजार से 1 लाख रुपए तक का घूस लेकर मंडल अध्यक्ष बनाया है।

 

बांदा जिले मे उनका उनका यह आरोप वायरल है।
बुधवार को देर शाम जैसे मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हुई। और जानकारी पूर्व मंडल अध्यक्ष को हुई। तो उन्होंने यह देखा कि अधिकतर मंडल अध्यक्ष पुराने हैं। या सगे संबंधियों के हैं। तो उन्होंने फेसबुक अकाउंट एवं सोशल मीडिया पर जिम्मेदारों पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि पचास हजार से लेकर एक लाख तक की रकम लेकर मंडल अध्यक्ष चयन किए गये है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एवं फेसबुक अकाउंट पर मनचाही अपडेट पोस्ट करते हुए पार्टी की सदस्यता को परित्याग करने की घोषणा कर दी है। मंडल अध्यक्षों की आयु सीमा देखी जाए तो कुछ मंडल अध्यक्ष 45 वर्ष की आयु के ऊपर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *